कुमाऊँ में अगले 3 घंटे के भीतर तेज़ तूफ़ान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट I

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन घंटों के भीतर तेज़ तूफ़ान, गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
प्रभावित ज़िलों में नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, और अल्मोड़ा शामिल हैं। इसके अलावा, चमोली और रुद्रप्रयाग में भी हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खुले स्थानों में जाने से बचें, बिजली की खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
साथ ही, प्रशासन ने चारधाम यात्रियों और पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि भूस्खलन और सड़क बंद होने की आशंका बनी हुई है।
फिलहाल बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन सुरक्षा को नज़रअंदाज़ न करें I